अगर आप खेती के साथ साथ मछली पालन व्यवसाय करना चाहते हैं और इससे हर साल लाखों रुपया कमाना चाहते हैं तो आप ये लेख पूरा जरूर पढ़े क्योंकि आज इस लेख में हम आपको मछली पालन की सही जानकारी देने वाले हैं। आईये विस्तार से जानते हैं।
मछली पालन कैसे करें? | मछली पालन की सही जानकारी
Contents
देश दुनियां में काफी समय पहले से ही खेती के साथ मछली पालन किया जाता रहा हैं और आज ये प्रमुख कृषि व्यवसायों में से एक बन गया हैं।
धीरे धीरे मार्केट में मछलियों की डिमांड अब पहले से कई ज्यादा बढ़ रही हैं। इसलिए यह एक फायदेमंद बिज़नेस भी माना जाता हैं।

भारत में रोहू, कतला, ग्रास, भाकुर, नैना, सिल्वर जैसी मछलियां पाली जाती हैं। ये खाने में भी बड़ी टेस्टी लगती हैं। इसलिए मार्केट में इनकी काफी ज्यादा Demand बनी रहती हैं।
ये मछलियां काफी जल्दी बड़ी हो जाती हैं इसलिए छोटे से तालाब में भी इनका बड़े पैमाने पर उत्पादन किया जा सकता हैं।
- लैपटॉप या कंप्यूटर से पैसे कमाने के बेस्ट तरीके जानिए
- 2024 में गांव में सबसे ज्यादा चलने वाला बिजनेस जो बनाएगा आपको करोड़पति
मछली पालन कैसे करें? मछली पालन की विधि:
मछली पालन ठहरे हुए या बहते हुए पानी किसी में भी किया जा सकता हैं। अगर आप मैदानी इलाके में रहते हैं तो आप ये काम किसी भी तालाब या पोखर में शुरू कर सकते हैं।
वहीं पहाड़ी इलाके में आप ये काम किसी झरने के किनारे भी शुरू कर सकते हैं। इसे रिसर्कुलर एक्वाकल्चर सिस्टम’ (आरएएस) कहा जाता हैं।
मछली पालन व्यवसाय में आजकल Biofloc Technique (बायोफ्लॉक टेक्निक) काफी ज्यादा प्रचलित हो रही हैं। बायोफ्लॉक एक प्रकार का बैक्टीरिया हैं जो मछली के मल को प्रोटीन में बदल देता है।
बाद में जिसे वापस मछलियों द्वारा खा लिया जाता है। इससे पानी की गंदगी भी दूर हो जाती हैं साथ ही 30 प्रतिशत से भी ज्यादा फीड (मछलियों का खाना) की बचत हो जाती हैं।

इस तकनीक के अंतर्गत किसी बड़े तालाब की जगह बने बनाये 10 से 15 हजार लीटर के बड़े टेंको का इस्तेमाल किया जाता हैं। इन टेंको में पानी भरने, पानी निकालने, और उसमे ऑक्सीजन सप्लाई की अच्छी खासी व्यवस्था होती है। कम जगह में पछली पालन करने के लिए ये एक बेहतर तकनीक मानी जाती हैं।
हालाँकि ये थोड़ा खर्चीला जरूर हैं लेकिन इसमें होने वाली सालाना कमाई काफी ज्यादा होती हैं।
- 14 Best लेडीज के लिए घर बैठे बिजनेस प्लान | ऑनलाइन बिज़नेस फॉर लेडीज
- Top 25 पार्ट टाइम बिज़नेस आइडियाज | Part Time Business in Hindi
- 2024 में वेबसाइट से पैसे कैसे कमाए जाते हैं? (12 Best Ideas)
मछली पालन के लिए लोन कहां से मिलेगा?
मछली पालन व्यवसाय के लिए केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा विभिन्न योजनाओं के तहत लोन प्रदान किया जाता हैं। इसमें केंद्र सरकार द्वारा कुल लागत का 75 फीसदी लोन प्रदान किया जाता हैं। साथ ही इसमें कुछ सब्सिडी एवं बीमा योजना का लाभ भी मिल जाता हैं।
अब तो केंद्र सरकार द्वारा KCC (किसान क्रेडिट कार्ड) में मछली पालन व्यवसाय को भी शामिल कर लिया गया हैं। मछली पालन आप चाहे अपने खुद के तालाब में करे या फिर किराये पर तालाब लेकर इस काम को करे दोनों ही Condition में सरकार द्वारा लोन दिया जाता हैं। आजकल कुछ राज्य सरकारें ब्याज मुक्त (Interest Free) लोन भी प्रदान कर रही हैं।
मछली पालन की विस्तृत जानकारी एवं लोन लेने के लिए आपको अपने जिले के मछली पालन विभाग से संपर्क करना होगा। ये विभाग इसके लिए ट्रेनिंग भी देता हैं।
लोन लेने के लिए आपको अपने जिले के मछली पालन विभाग में एक प्रोजेक्ट बनाकर जमा करना होगा। इसके बाद विभाग आपके प्रोजेक्ट पर विचार करेगा एवं उस प्रपोजल को बजट हेतु आगे भेज दिया जायेगा।
- Top 25 पार्ट टाइम बिज़नेस आइडियाज | Part Time Business in Hindi
- नौकरी के साथ खुद का बिज़नेस कैसे करें, पूरी जानकारी विस्तार से जानिए
मछली पालन से कमाई कितनी होती हैं?
इस व्यवसाय में प्रति हेक्टेयर सालाना 25,000 रूपए लगाकर आप 2 लाख रूपये तक आसानी से कमा सकते हो। लेकिन अगर आप बायोफ्लॉक टेक्निक अपनाते हो तो फिर आपकी सालाना कमाई इससे काफी ज्यादा हो सकती हैं।
मछली पालन व्यवसाय से जुड़े कुछ प्रश्न और उनके जवाब:
मछली पालन में कितना फायदा है?
इसमें प्रति एकड़ 1500 किलोग्राम मछली से 25000 रूपए तक का सालाना मुनाफा कमाया जा सकता हैं।
मछली का बीज कितने रुपए किलो मिलता है?
यह मछली की प्रजाति पर निर्भर करता हैं। हालाँकि प्रति बीज 80 पैसे से लेकर 1 रूपये तक मिलता हैं।
मछली पालन के लिए तालाब की गहराई कितनी होनी चाहिए?
मछली पालन के लिए तालाब या पोखर की गहराई लगभग 1.5 मीटर होनी चाहिए।
सबसे जल्दी बढ़ने वाली मछली कौन सी है?
सबसे जल्दी बढ़ने वाली मछली ‘कतला’ हैं।
मछली का बीज कहाँ मिलेगा?
मछली के बीज किसी भी हैचरी से खरीदे जा सकते हैं. दिल्ली, सहारनपुर, हरिद्वार, आगरा में मछली हैचरी हैं जहां से बीज हासिल किया जा सकता हैं।
कम जगह में मछली पालन कैसे करें?
इसके लिए बायोफ्लॉक टेक्निक बहुत काम की हैं जिसके अंतर्गत छोटे छोटे टैंक बनाकर उसमे मछली पालन किया जाता हैं।
मछली पालन के लिए लोन कहां से मिलेगा?
प्रत्येक जिले में मछली पालन विभाग होता हैं जहां से पूरी जानकारी लेकर लोन के लिए आवेदन किया जा सकता हैं।
तो दोस्तों, मैं आशा करता हूँ कि आपको ये जानकारी (मछली पालन की सही जानकारी) पसंद आयी होंगी। इस जानकारी को अन्य लोगों तक पहुँचाने के लिए इसे शेयर जरूर करें। यदि कुछ सवाल हो तो नीचे कमेंट बॉक्स में जरूर लिखें। मैं जल्दी ही आपके सभी सवालों का जवाब देने की कोशिश करूँगा।
आप ये भी जरूर पढ़े:
- फेसबुक से पैसा कैसे कमाए? मछली पालन की पूरी जानकारी
- यूनिक बिजनेस आइडियाज इन हिंदी – Best Business Ideas 2024
- कम समय में ज्यादा पैसा कमाने का तरीका जो आपको बनाएगा करोड़पति!
- Top 25 पार्ट टाइम बिज़नेस आइडियाज | Part Time Business in Hindi
- नौकरी के साथ खुद का बिज़नेस कैसे करें, पूरी जानकारी विस्तार से जानिए
- 14 Best लेडीज के लिए घर बैठे बिजनेस प्लान | ऑनलाइन बिज़नेस फॉर लेडीज
- Top 25 पार्ट टाइम बिज़नेस आइडियाज | Part Time Business in Hindi
- 2024 Me Cloth Ka Business Kaise Kare | कपड़ों का बिज़नेस कैसे करें?
- 8 Best Online Photo Selling Websites in India
- ऑनलाइन फोटो बेचकर पैसे कमाने का तरीका जानिए ?
- अपनी खुद की कार से पैसे कैसे कमाए (पूरी जानकारी विस्तार से )
- 12 Best ऑनलाइन पैसा कमाने की वेबसाइट | Online Paise Kamane Ki Website
- 50000 में कौन सा बिजनेस करें? (ये हैं 10 Best Business Ideas)
- लैपटॉप या कंप्यूटर से पैसे कमाने के बेस्ट तरीके जानिए
- 2024 में गांव में सबसे ज्यादा चलने वाला बिजनेस जो बनाएगा आपको करोड़पति
Discover more from goodincome.in
Subscribe to get the latest posts sent to your email.